हर दिल तिरंगा - सर्वजीत

 हर दिल तिरंगा - सर्वजीत


हर घर रोटी, हर घर रोज़गार 

हर घर सादगी, हर घर संस्कार

हर घर तिरंगा


हर घर प्रगति, हर घर सम्मान

हर घर निडरता, हर घर ईमान

हर घर तिरंगा


हर घर खेल-कूद, हर घर आरोग्यता

हर घर पोषण, हर घर जागरूकता 

हर घर तिरंगा


हर घर गाँधी, हर घर  कलाम

हर घर विद्या, हर घर इलहाम

हर घर तिरंगा


हर घर पक्की छत, हर घर नारी सम्मान

हर घर प्रदूषण रहित, हर घर स्वाभिमान

हर घर तिरंगा


हर घर खुलापन, हर घर भाईचारा

हर घर एकता, हर घर जयकारा

हर घर तिरंगा


बेघर के भी, दिल में घर तिरंगा

शहीदों के हौसलों का घर तिरंगा

हर दिल तिरंगा, हर उमंग तिरंगा





Comments