पिहरवा- सर्वजीत. Piharwa, a song by Sarvajeet D Chandra

पिहरवा- सर्वजीत



पिहरवा, पिहरवा

पिहरवा, पिहरवा

ख़्वाबीदा, पिहरवा

शोरीदा, पिहरवा


याद होगा तुझे

खुले बालों का जहां

अनसोयी रातें

भूला अफ़साना


सुकून से भरा

तेरा मुस्कुराना

सितारों से दूर 

हमारा आबोदाना


पिहरवा, पिहरवा

पिहरवा, पिहरवा

ख़्वाबीदा, पिहरवा

शोरीदा, पिहरवा


याद होगी तुझे 

मेरी खामोशियाँ

सुर्ख़ होंठों का 

पुराना याराना


फ़ासलों में बसी

अपनी नज़दीकियाँ

अपने इश्क़ की 

मुकम्मल दास्ताँ


पिहरवा, पिहरवा

पिहरवा, पिहरवा

ख़्वाबीदा, पिहरवा

शोरीदा, पिहरवा


परिंदो की तरह 

तेरा उड़ जाना 

उदास साँझ का

धीरे ढलते जाना 


तनहा तेरे बिन

कटते दिन कहाँ

मुस्कुराए ग़म

बेक़रारी भरा जहां


पिहरवा, पिहरवा

पिहरवा, पिहरवा

ख़्वाबीदा, पिहरवा

शोरीदा, पिहरवा






Comments